ब्रेकिंग न्यूज़

  विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि रथ पहुंचा शिविर में

 महासमुंद।   जिले के पांचों विकासखण्डों के अतर्गत 10 ग्रामों में कमशः विकासखण्ड महासमुंद अतर्गत ग्राम मुढ़ेना, परसदा ब विकासखण्ड बागबाहरा अतंर्गत पटपरपाली, मोहबा विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम मेमरा, बगारदरहा विकासखण्ड बसना अतर्गत नौगड़ी, जीराडबरी तथा विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम रिसीकेला एवं नूनपानी में  विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं सुशासन तिहारं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि तथा अन्य समवर्गीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रर कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया गया सभी शिविरों में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष किसान तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड में फसलवार अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया एवं किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग प्रोत्साहन हेतु वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर ई-उर्वरक (टोकन प्रणाली) आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया। तथा डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में अन्य रासायनिक उर्वरक जैसे नैनो डीएपी. नैनो यूरिया 12:32:16, 20:20:13 एवं एसएसपी के उपयोग के संबंध में कृषकों को बताया गया। हरी खाद, जैव उर्वरक नील हरित काई, केचुआ खाद आदि के उपयोग से न केवल भूमि की दशा में सुधार होता है अपितु उत्पादकता वृद्धि भी होती है। शिविर में उपस्थित अधिकारियो / कर्मचारियों द्वारा किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, एग्रीस्टैक से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जिनमें से कुछ आवेदन का निराकरण शिविर स्थल में ही आवेदनों का निराकरण किया गया कुछ आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया  । इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन की जानकारी दी एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कृषि स्टाल का भी अवलोकन किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english