ब्रेकिंग न्यूज़

 अनिकेत का कारवां अब रायगढ़ और बिलासपुर की ओर

0- महाराष्‍ट्र मंडल रायपुर के सुपरहिट हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का लोगों के बीच में लगातार बढ़ रहा क्रेज
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के सुपरहिट हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ अब एक बार फिर रायगढ़ और बिलासपुर में तहलका मचाने के लिए तैयार है। रोटरी क्‍लब रायगढ़ स्‍टील सि‍टी के माध्‍यम से यह सस्‍पेंस थ्रि‍लर ड्रामा जिंदल सभागृह पतरापाली रायगढ़ में 30 मई की शाम सात बजे मंचित किया जाएगा। वहीं जीआई हेल्‍थ फाउंडेशन 'मैं अनिकेत हूं’ का प्रयोग सिम्‍स ऑडिटोरियम में कराने जा रहा है। दोनों शहरों में रंगप्रेमी दर्शकों को प्रवेश के लिए पास अथवा आमंत्रण पत्र अनिवार्य किए गए हैं। यही कारण है कि नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ को देखने के लिए रायगढ़ में पास और बिलासपुर में निमंत्रण पत्र को लेकर दर्शकों में काफी उत्‍सुकता बनी हुई है। 
महाराष्‍ट्र मंडल रायपुर की 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित तीन दिवासीय समारोह (मराठी सोहळा) के पहले दिन चार अक्‍टूबर 2025 को नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का मंचन किया गया था, तो किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ महीनों में ही इस नाटक के मंचन को लेकर विभि‍न्‍न शहरों के समाजसेवियों संस्थाओं व क्‍लबों में लगभग होड़ की स्थिति बन जाएगी। पहले मंचन के दौरान कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि एम्‍स के डायेरक्‍टर लेफ्ट‍िनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल (सेवानिवृत्‍त) को ‘मैं अनिकेत हूं’ इतना पसंद आया कि उन्‍होंने अगले एक-दो दिनों में ही इस नाटक को एम्‍स के ऑडिटोरियम में कराने पर जोर दिया। महज पांच दिनों के बाद नौ अक्‍टूबर 2025 को ‘मैं अनिकेत हूं’ का प्रयोग एम्‍स के ऑडिटोरियम में डॉक्‍टर्स स्‍टाफ व उनके परिजनों के बीच किया गया। उन्‍हें यह नाटक उतना ही पसंद आया, जितना की एम्‍स के डायरेक्‍टर डॉ. जिंदल को भाया था।   
‘मैं अनिकेत हूं’ का अगला प्रयोग 26 दिसंबर 2025 को बालाघाट के कला निकेतन केंद्र में किया गया। तत्‍पश्‍चात 21 जनवरी को धमतरी, 21 मार्च को राजीव गांधी ऑडिटोरियम कोरबा, 15 मई को संस्‍कार भारती के नाट्य समारोह में महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में, अगले दिन यानी 16 मई को सेल ऑडिटोरियम राउरकेला (ओडिशा) में इस सुपरहिट नाटक का मंचन किया गया। सभी स्‍थानों पर नाटक को लेकर नाट्य प्रेमी दर्शकों का प्रतिसाद अभूतपूर्व और अकल्पनीय था। 
‘मैं अनिकेत हूं’ के आयोजक के रूप में रोटरी क्‍लब और स्‍थानीय महाराष्‍ट्र मंडलों की भूमिका कमाल की रही। वहां के लोगों को नाटक बेहद पसंद भी आया और उन्‍हीं की माउथ पब्लिसिटी का नतीजा है कि दोनों समाजसेवी संस्‍थाओं में ‘मैं अनिकेत हूं’ के मंचन को लेकर प्रतिस्‍पर्धा बनी हुई है। बहरहाल सभी कुछ ठीक ठाक रहा, तो जून महीने के तीसरे- चौथे शनिवार या रविवार को नाटक इसका मंचन सेक्‍टर- 4 स्थित महाराष्‍ट्र मंडल भिलाई और महाराष्‍ट्र मंडल, बल्‍देव बाग राजनांदगांव के तत्‍वावधान में संभावित है। 
निर्देशक शशि वरवंडकर के अनुसार इन दिनों रायगढ़ और बिलासपुर में नाटक के मंचन से पहले की तैयारियां महाराष्‍ट्र मंडल परिसर में जारी हैं। सभी कलाकार अनुशासन के साथ समय पर मंडल आकर रिहर्सल में भाग ले रहे हैं और अपने किरदार को और भी परिपक्‍व व सधा हुआ बनाने में लगे हुए हैं। मंच सज्‍जा, लाइट और साउंड के लिए अजय पोतदार, प्रवीण क्षीरसागर के साथ प्रकाश गुरव भी पूरे तामझाम के साथ रायगढ़ और बिलासपुर जाने के लिए तैयार हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english