ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन को मजबूत बनाने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के संचालन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

0-जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण को लेकर अधिकारियों को दी गई विस्तृत जानकारी
 मोहला। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सहायता हेल्पलाइन 1076 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में कलेक्टर तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।     
 सुशासन एवं अभिसरण विभाग के  विशेष कर्तव्य अधिकारी राकेश कुमार गोलछा तथा अंशुल वर्मा तथा विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ राकेश सिंह  ने प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारियों को हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण की प्रक्रिया, ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को शिकायत प्रबंधन प्रणाली के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए सुशासन की दिशा में हेल्पलाइन की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा भी किया गया।
  दूसरी ओर अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारियों को विभागीय कार्यप्रणाली में प्रभावी रूप से लागू करने तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहायता हेल्पलाइन 1076 को शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए कहा कि शिकायतों के त्वरित निराकरण से आमजन का शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक संवेदनशील, जवाबदेह एवं परिणाममूलक बनाना है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english