जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई
0- अवैध उत्खनन, परिवहन में संलग्न वाहन को किया गया जप्त
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग द्वारा 03 जून 2026 को गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खेरूद एवं कोटगांव का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा अर्जुन्दा तहसील के ग्राम खेरूद तथा गुण्डरदेही तहसील के ग्राम कोटगांव में निरीक्षण के दौरान गौण खनिज मिट्टी, रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन कार्य में संलग्न वाहन 02 जेसीबी सीजी 08 बीबी 4464, सीजी 24 वाय 5439, 01 हाईवा सीजी 07 बीई 7747 एवं 01 ट्रेक्टर मय ट्राली महिन्द्रा सोल्ड कुल 04 वाहनों को जप्त किया गया। जिसे थाना, आरक्षी केन्द्र अर्जुन्दा के अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।













Leave A Comment