पद्य पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रस्ताव 15 जुलाई तक
बिलासपुर. भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किये जाने वाले पद्य पुरस्कारों जैसे कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यक्तिगत रूप से भेजे जाने वाले नामांकन ऑनलाईन के माध्यम से भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर 31 जुलाई 2026 तक किये जा सकते है। साथ ही जिला कार्यालय में नामांकन प्रस्ताव कलेक्टर की अनुशंसा सहित भारत सरकार के संलग्न प्रपत्र में 15 जुलाई 2026 तक छत्तीसगढ़ शासन को उपलब्ध कराने हेतु नियत दिनांक से एक सप्ताह पूर्व प्रस्तुत करना होगा। भारत सरकार की मंशा इन पुरस्कारों के माध्यम से राज्य के सुदूर वनांचलों, ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय क्षेत्रों से समाज के उन अनछुए और गुमनाम नायकों की पहचान करना है, जो समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।











Leave A Comment