ब्रेकिंग न्यूज़

 यूपीएससी 2025 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम 20 जून को

0- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं तथा विद्यालयों व महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
राजनांदगांव। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को भारतीय लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए 20 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में यूपीएससी 2025 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को एक मंच के माध्यम से उनके द्वारा अपनी तैयारी को बेहतर करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2025 में चयनित श्री अनुज अग्निहोत्री, श्री राघव झुनझुनवाला, श्री दिशांत निसार, सुश्री वैभवी अग्रवाल, सुश्री सुष्मिता सिंह, श्री अजय गुप्ता, श्री डायमंड धु्रव, श्री संजय डहरिया द्वारा जिले के युवाओं को भारतीय लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा के अध्ययन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं के जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सफल अभ्यर्थी यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, विषय चयन, परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के अलावा महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं एवं विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान भी किया जाएगा। इस अवसर पर सफल अभ्यर्थी अपने अनुभव साझा करते हुए सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध एवं प्रभावी तैयारी के संबंध में जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं तथा विद्यालयों व महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की गई है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english