जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित
महासमुंद / महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई महासमुंद में परामर्शदाता (अनारक्षित) एवं बाल कल्याण समिति महासमुंद में सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर (अनारक्षित) के 01-01 पद तथा शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) महासमुंद में परामर्शदाता (अनारक्षित) एवं सहायक सह रात्रि चौकीदार (अनुसूचित जनजाति) के 01-01 पद पर भर्ती की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन 30 जून 2026 तक सायं 5 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़), पिन कोड-493445 में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं पात्रता की शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://www-mahasamund.gov.in पर उपलब्ध हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर भी अवलोकन हेतु चस्पा की गई है।












Leave A Comment