मिशन शक्ति के तहत जेंडर विशेषज्ञ पद हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित
महासमुंद / केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र स्थापित किया गया है।मिशन शक्ति के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब में जेंडर विशेषज्ञ के एक रिक्त पद (अन्य पिछड़ा वर्ग) पर संविदा भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र 30 जून 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) पिन-493445 में शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पात्रता की शर्तें जिले की वेबसाइट https://www-mahasamund.gov.in पर उपलब्ध हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है।












Leave A Comment