ब्रेकिंग न्यूज़

 पीएम-राहत के तहत सड़क दुर्घटना में घायल 14 लोगों को मिला त्वरित उपचार

 - पीएम-राहत के तहत सड़क दुर्घटना के घायलों को 1 लाख 50 हजार रूपए तक की कैशलेस इलाज की सुविधा
राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एण्ड एश्योर्ड ट्रीटमेंट (पीएम-राहत) के तहत जिले में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को अब तत्काल और कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में पीएम राहत योजना का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने योजना के तहत पीडि़तों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि पीएम-राहत के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीडि़तों को गोल्डन ऑवर अर्थात सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पतालों में भर्ती कर अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक का कैशलेस उपचार जिले के पंजीकृत समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। पीएम-राहत अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटना में पीडि़त 14 लोगों का पंजीयन कर योजनांतर्गत उपचार किया गया। जिनमें से 12 मरीजों का इलाज भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव एवं  2 मरीजों का इलाज संजीवनी नर्सिंग होम चिखली राजनांदगांव में हुआ है।
भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में ग्राम पचेपीडी राजनांदगांव निवासी मीनेश कुमार कोशरे, बधियाटोला डोंगरगढ़ निवासी शत्रुघ्न पटेल, गुड़ापारा बालोद निवासी राजेश कुमार साहू, ग्राम बावली छुरिया निवासी छोवा राम यादव, मेढ़ा डोंगरगढ़ निवासी भूपेन्द्र कुमार साहू, कविराज टोलागांव निवासी शिवा पारधी, कुवागांव बालोद निवासी जितेन्द्र कुमार ठाकुर, केशला डोंगरगांव निवासी डोमन दास साहू, टाटीबंध रायपुर निवासी त्रिलोक गिरि गोस्वामी, कौड़ीकसा अंबागढ़ चौकी निवासी पंचराम यादव, चिखलाकसा अंबागढ़ चौकी निवासी रामनाथ, गुरमी बालोद निवासी पवन कुमार का उपचार किया गया। इसी तरह संजीवनी नर्सिंग होम चिखली राजनांदगांव में बोरी राजनांदगांव निवासी सुनीता यादव एवं आरसीटोला छुरिया निवासी रंजीता पड़ौती का उपचार किया गया। पीएम-राहत का योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। दुर्घटना के बाद शुरूआती समय में तत्काल इलाज मिलने पर कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए योजना में गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
जिले में पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री राजनांदगांव, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव, छुरिया, डोंगरगढ़, घुमका, सोमनी तथा समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों कुल 34 शासकीय अस्पताल एवं कुल 38 निजी अस्पताल प्रभारी व संचालकों को प्रशिक्षण प्रदान कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। पीएम-राहत योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों या कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english