भिलाई में बड़ी वारदात...पिता के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या...! आरोपी महिला बोली- शराब पीकर करता था परेशान...!
भिलाई। एक महिला ने अपने आरोपी पिता के साथ मिलकर कथित रूप से अपने पहले पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला का कहना है, वो अपने पति से परेशान थी और उससे छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नेवई थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक निवासी आरोपी कविता साहू ने दुर्ग एसपी को बताया, उसका विवाह 4 साल पहले अभिषेक नायक 25 वर्ष से हुआ था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इस दौरान आरोपी कविता और अभिषेक को एक बेटा हुआ। अभिषेक चोरी के एक मामले में जेल चला गया। इसके बाद आरोपी कविता के आरोपी पिता गुमान साहू ने उसकी शादी पाटन में एक युवक से कर दी। अभिषेक जब जेल से आया तो उसे उसका बेटा दे दिया गया। अभिषेक को ये बात इतनी नागवार गुजरी को वो आरोपी कविता के ससुराल गया और उसकी सच्चाई बता दी। इसके चलते आरोपी कविता की दूसरी शादी भी टूट गई। फिर आरोपी कविता अपने आरोपी पिता के साथ इंदिरा चौक में रहने लगी।
पुलिस ने बताया कि 25 मई को अभिषेक उसे मिला और बोला कि वो अपने बेटे से मिलने क्यों नहीं आ रही है। इस पर आरोपी कविता और उसका झगड़ा हो गया। आरोपी कविता वहां से घर आ गई। उसे पता था कि अभिषेक उससे झगड़ा करने घर भी आएगा। इसलिए उसने आरोपी पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग कर डाली। अभिषेक 25 मई की रात करीब 8.30 बजे आरोपी कविता के घर पहुंचा। वो शराब के नशे में था। इसका फायदा उठाकर आरोपी कविता और उसके आरोपी पिता ने डंडे से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिर में डंडे से कई वार करने से अभिषेक गंभीर से घायल हो गया। घायल होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर डायल 112 पहुंची। उन्होंने अभिषेक को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही नेवई पुलिस हरकत में आई। उन्होंने आरोपी कविता और उसके आरोपी पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
Leave A Comment