बेमेतरा में दीवार ढहने से दो बहनों की मौत, महिला घायल
बेमेतरा .जिले में रविवार को घर की दीवार गिरने से आठ और 10 साल उम्र की दो बहनों की मौत हो गई तथा 30 साल की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र के रौरपुर गांव में सुबह के समय हुई। उन्होंने कहा कि जान गंवाने वालों की पहचान वंशिका कोसले (10) और उसकी छोटी बहन राधिका (8) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों बहनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
ग्रामीणों ने खंडेलवाल को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।













Leave A Comment