ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने  ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ग्रामीण औद्योगिक पार्क, अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण

 - ग्राम मुसराकला एवं बेलगांव में आयोजित पीएम सूर्यसभा में हुए शामिल
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बुधवार को डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के मद्देनजर ग्राम बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ग्राम कलकसा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क, ग्राम मुसराकला में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया तथा ग्राम मुसराकला एवं बेलगांव में पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए।
- कलेक्टर ग्राम बेलगांव में बरगद पेड़ के नीचे पीएम सूर्यसभा में हुए शामिल
- ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
कलेक्टर ने ग्राम बेलगांव में ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान आसपास के नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर बरगद पेड़ के नीचे आयोजित पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए तथा उन्होंने ग्रामवासियों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल बिजली के बिल में कमी आती है, बल्कि बिजली का उत्पादन भी होता है। उन्होंने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नि:शुल्क परिवहन सुविधा दिलाने के लिए पास देने के लिए कहा।
ग्राम कलकसा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं पीनट बटर यूनिट का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने ग्राम कलकसा में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का जल्द संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां पुराने मसाला मशीन को समूह को सौंप कर संचालित करने कहा। कलेक्टर ने पीनट बटर यूनिट का भी निरीक्षण किया तथा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और उन्हें प्राप्त हो रही आय की समीक्षा की तथा अधिक मानदेय राशि दिलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बर्तन निर्माण यूनिट का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम कलकसा में पौधरोपण किया।
- ग्राम मुसराकला में पीएम सूर्यसभा में हुए शामिल एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण
- पहले बिजली बिल 3000 रूपए आता था, जो अब शून्य हो गया है: श्रीमती अंजू अग्रवाल
कलेक्टर ग्राम मुसराकला में आयोजित पीएम सूर्यसभा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामवासियों ने बातचीत के दौरान बताया कि ग्राम के 39 घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगा है। ग्राम की श्रीमती अंजू अग्रवाल ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल 3000 रूपए आता था, जो अब शून्य हो गया है। कलेक्टर ने ग्राम मुसराकला में फिकल स्लज प्लांट को जल्द संचालित करने कहा। उन्होंने ग्राम मुसराकला में संचालित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालनकर्ताओं से सेवाओं के संबंध में बातचीत की तथा विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम छीपा से आए दिव्यांग हितग्राही श्री जयराम यादव को बैटरी ट्रायसायकल दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम मुसराकला में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पौधरोपण, झुला एवं उद्यान विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्निंग वाक के लिए सीसी रोड निर्माण कराने के लिए कहा।
ग्राम कुर्रूभांट में ड्रोन से नैनो डीएपी छिड़काव का लिया जायजा
कलेक्टर ने ग्राम कुर्रूभांट में ड्रोन से नैनो डीएपी छिड़काव का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी छिड़काव से समय और धन की बचत होती है। उन्होंने किसानों को इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री विश्वास कुमार, जनपद सीईओ श्रीमती भगवती साहू एवं अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english