ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त का 140 वीं जयंती पर किया नमन

रायपुर/ राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त का 140 वीं जयंती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से श्री गहोई वैश्य समाज रायपुर की सहभागिता से राजधानी शहर रायपुर में जलविहार कालोनी उद्यान परिसर स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
संक्षिप्त  पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी और जल विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, श्री गहोई वैश्य समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता कंगेले, सचिव श्री विनोद सुहाने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, सहसचिव श्री इंदेश सेठ, श्री गहोई वैश्य समाज रायपुर महिला समिति अध्यक्ष सुश्री मीरा सरावगी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मुकेश गुप्ता सहित नगर निगम जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे एवं नगर के गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कवियों, आमजनो ने राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त का 140 वी जयती पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english