ब्रेकिंग न्यूज़

 महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर आई राखी की खुशी

  मरवाही । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही परिवार की जरूरतों में भी सहयोग कर रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका निवासी श्रीमती देवेंद्र कुमारी के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त विशेष खुशियां लेकर आई है। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले योजना की राशि उनके बैंक खाते में पहुंचने से उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान खिल उठी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 30वीं किस्त की राशि उनके खाते में जमा हो गई है, जिसका उपयोग वे रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों और राखी की खरीदारी में करेंगी।
         श्रीमती देवेंद्र कुमारी ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का भी माध्यम बन रही है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो रही हैं और परिवार की खुशियों में भी सहभागी बन रही हैं। रक्षाबंधन जैसे विशेष पर्व से पहले राशि प्राप्त होना उनके लिए किसी विशेष उपहार से कम नहीं है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है और उनके जीवन में नई खुशियां एवं आत्मविश्वास का संचार किया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर मिलने वाली यह सहायता महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है और परिवार की खुशियों को और बढ़ा देती है।
“राखी का रिश्ता, भरोसे का साथकृविष्णु भैया संग विकास की बात।”
श्रीमती देवेंद्र कुमारी की यह खुशी महतारी वंदन योजना के उस व्यापक उद्देश्य को साकार करती है, जिसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। योजना आज प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में भरोसे, सम्मान और खुशियों का नया रंग भर रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english