ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवाओं तक पहुंच

-महज एक हफ्ते में बन गये सभी जरूरी दस्तावेज 
बिलासपुर/शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक आसानी से पहुंच रहा है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ रही है। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
   कोटा विकासखण्ड के ग्राम गोबरीपाट निवासी श्री तरूण कुर्रे ने अपने बच्चों की शिक्षा से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के लिए सेवा सेतु केंद्र में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। बच्चों की शिक्षा के लिए ये प्रमाण पत्र आवश्यक थे, इसलिए समय पर दस्तावेज प्राप्त होना उनके लिए महत्वपूर्ण था। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने के बाद उन्हें महज एक सप्ताह के भीतर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। श्री तरूण कुर्रे ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र की सुविधा बहुत अच्छी है। आवेदन की प्रक्रिया सरल होने के साथ ही कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाने से उन्हें काफी सुविधा हुई। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई से जुड़े जरूरी दस्तावेज समय पर मिल जाने से अब उनकी आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकेगी। प्रमाण पत्रों के लिए उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।
  उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए आवेदन करना काफी आसान हो गया है। इससे बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता कम हुई है और आने-जाने में लगने वाले समय एवं खर्च की भी बचत हो रही है। कम समय में आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त होने से नागरिकों को अपनी अन्य जरूरी गतिविधियों पर ध्यान देने का अवसर भी मिल रहा है। श्री कुर्रे ने सेवा सेतु की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक बदलाव लेकर आई है। सेवा सेतु जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवश्यक प्रमाण पत्र कम समय में प्राप्त होने से आम लोगों के लिए शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english