ब्रेकिंग न्यूज़

 तालाबों के संरक्षण एवं जल प्रदूषण रोकने निगम का विशेष अभियान

0- जुनवानी शीतला तालाब से निकाली जा रही जलकुंभी एवं खरपतवार
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के तालाबों के संरक्षण, संवर्धन एवं जल प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से लगातार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों में जमी गंदगी, जलकुंभी एवं अनावश्यक रूप से उगने वाले खरपतवार को मशीनों तथा सफाई कर्मियों के माध्यम से हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 1 जुनवानी स्थित शीतला तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाकर तालाब में उगी जलकुंभी एवं खरपतवार को निकालने का कार्य किया जा रहा है।
                       तालाबों में लंबे समय तक जलकुंभी एवं खरपतवार जमा रहने से पानी की स्वच्छता प्रभावित होती है। इसके साथ ही पानी में गंदगी बढ़ने और जलीय पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा तालाबों की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शीतला तालाब में भी सफाई कार्य को प्राथमिकता देते हुए मशीनों एवं कर्मचारियों की सहायता से पानी की सतह पर फैली जलकुंभी और किनारों पर उगे अनावश्यक खरपतवार को हटाया जा रहा है। निगम द्वारा तालाबों की सफाई के साथ-साथ उनके प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तालाब शहर की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण केवल जल की उपलब्धता के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से निगम द्वारा समय-समय पर तालाबों में सफाई अभियान चलाकर जलकुंभी एवं अन्य अवांछित वनस्पतियों को हटाया जा रहा है।
                    निगम का प्रयास है कि शहर के सभी तालाब स्वच्छ एवं सुरक्षित रहें तथा उनमें जल प्रदूषण की स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए सफाई कार्य को लगातार जारी रखा जाएगा। साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वे तालाबों में कचरा, पूजन सामग्री, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालें और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। जनभागीदारी से ही शहर के तालाबों का संरक्षण एवं संवर्धन प्रभावी रूप से किया जा सकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english