ब्रेकिंग न्यूज़

 पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियां तेज, पांचों जनपद पंचायतों में निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

0- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जारी किया आदेश, दिसंबर 2026 में रिक्त सरपंच एवं पंच पदों पर होगा उप निर्वाचन
बालोद. जिले में ग्राम पंचायतों के रिक्त सरपंच एवं पंच पदों पर दिसंबर 2026 में होने वाले उप निर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पांचों जनपद पंचायतों में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में 18 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
पांचों जनपद पंचायतों में अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत बालोद में तहसीलदार सुश्री संध्या नामदेव को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री झुमुक सिंह राजपूत को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत गुरूर में तहसीलदार श्री हेमंत कुमार पैकरा रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पन्नालाल धु्रवे सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
इसी प्रकार गुण्डरदेही में तहसीलदार श्री हनुमंत सिंह श्याम को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषभ कामले को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। डौण्डीलोहारा में तहसीलदार श्री हिन्सा राम नायक रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नारायण बंजारा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। वहीं डौण्डी में तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.डी. मण्डले को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर होगा चुनाव
उप निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत बालोद के ग्राम पंचायत लोण्डी के वार्ड क्रमांक 06 में पंच तथा चिचबोड़ एवं भोईनापार में सरपंच पद के लिए निर्वाचन होगा। गुरूर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत डढारी में सरपंच तथा कोसागोंदी के वार्ड क्रमांक 04, तार्री के वार्ड क्रमांक 12, अर्जुनी के वार्ड क्रमांक 08 एवं बागतराई के वार्ड क्रमांक 05 में पंच पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।
जनपद पंचायत गुण्डरदेही में ग्राम पंचायत माहुद ’अ’ में सरपंच तथा रनचिरई के वार्ड क्रमांक 01, कलंगपुर के वार्ड क्रमांक 17 एवं चिचबोड़ के वार्ड क्रमांक 07 में पंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा में ग्राम पंचायत कुआगांव में सरपंच तथा जनपद पंचायत डौण्डी के ग्राम पंचायत गुजरा के वार्ड क्रमांक 09, कोपेडेरा के वार्ड क्रमांक 09, ग्राम पंचायत बेलरगोंदी/सल्हाईटोला के वार्ड क्रमांक 05, मरकाटोला/सुरडोंगर के वार्ड क्रमांक 03, चिहरों के वार्ड क्रमांक 11, पेण्ड्री के वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 06, 07 एवं आड़ेझर के वार्ड क्रमांक 02 में पंच पद के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english