मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेश एवं मार्गदर्शन तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेजेस स्कूल खल्लारी में मिशन वात्सल्य एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना था।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार की रोकथाम तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के संबंध में भी विस्तार से बताया गया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
मिशन वात्सल्य के तहत विद्यार्थियों को बच्चों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए संचालित सेवाओं की जानकारी देते हुए ’चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नम्बर 181’ के उपयोग के बारे में बताया गया। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, शोषण या असुरक्षित परिस्थिति का सामना करने पर संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से भी बाल संरक्षण और महिला सशक्तीकरण से संबंधित संदेश प्रसारित किए गए। वक्ताओं ने सुरक्षित वातावरण निर्माण, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को समान अवसर एवं सम्मान प्रदान करने में समाज की भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती एस जानसन, समस्त स्कूल स्टॉफ एवं परियोजना समन्वयक श्री वेदप्रकाश साहू, सुपरवाइजर श्रीमती नेहा चंद्राकर, जिला बाल संरक्षण इकाई से आउटरीच वर्कर श्रीमती गुणवती सिरसाम, श्री अखिलेश डहरे, मिशन शक्ति से श्री राकेश सिन्हा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
--










Leave A Comment