ब्रेकिंग न्यूज़

श्रम कार्ड अद्यतन-संशोधन शिविरों को मिल रहा श्रमिकों का अच्छा प्रतिसाद

बड़ी संख्या में पहुंच रहे हितग्राही
दुर्ग/ जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे श्रम कार्ड अद्यतन शिविरों को श्रमिकों का भरपूर प्रतिसाद (रिस्पॉन्स) मिल रहा है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लगाए जा रहे इन शिविरों में बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंचकर अपना श्रम कार्ड अद्यतन / संशोधन कार्य करवा रहे हैं।  सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा योजनाओं की राशि और सुविधाएं सीधे वास्तविक एवं पात्र हितग्ग्राहियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय डेटाबेस को आधार कार्ड के अनुरूप सत्यापित किया जा रहा है। इस कार्य के लिए कॉमन सर्विस सेंटर को अधिकृत किया गया है, जिनके संचालकों द्वारा क्षेत्रवार शिविर लगाकर श्रमिकों को यह सुविधा उनके घर के नजदीक ही उपलब्ध कराई जा रही है। शिविरों में मिल रहे उत्साहजनक परिणामों से डेटाबेस अद्यतन के कार्य में तेजी आई है। 
विभागीय नियमानुसार, आगामी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं पात्र श्रमिकों को मिलेगा जिनका श्रम कार्ड आधार कार्ड के अनुरूप अद्यतन होगा। प्रशासन और श्रम विभाग ने जिले के शेष सभी पंजीकृत श्रमिकों से भी अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते अपने निकटतम शिविर अथवा सी.एस.सी. केंद्र में स्वयं उपस्थित होकर अपना श्रम कार्ड अद्यतन / संशोधन कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english