बालश्रम उन्मूलन सप्ताह 15 जून तक
दुर्ग /जिले में श्रम विभाग द्वारा 9 जून से 15 जून 2023 तक बालश्रम उन्मूलन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें श्रम निरीक्षकों एवं श्रम उप निरीक्षकों की टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों होटल-ढाबा, ईंटा भट्ठा, आटो गैरेज, कबाड़ी आदि स्थानों पर बाल श्रमिक (प्र. एवं वि.) अधिनियम 1986 के अंतर्गत निरीक्षण करने का कार्य किया जा रहा है।
सहायक श्रमायुक्त से मिली जानकारी अंतर्गत नियमानुसार 14 से कम उम्र के बच्चों को किसी भी संस्थान में कार्य करने हेतु नियोजित नहीं किया जाना तथा 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर को किसी भी खतरनाक प्रवृत्ति के कार्य में नियोजित नहीं किया जाना है। इस संबंध में 13 जून 2023 मंगलवार को सुबह 11 बजे बाल श्रम निषेध हेतु पटेल चौक दुर्ग से व्हाया गांधी चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, ग्रीन चौक, अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट से होते हुए पटेल चौक तक जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी।file photo
Leave A Comment