करंट लगने से युवक की मृत्यु, महिला श्रमिक घायल
राजनांदगांव । शहर के चिखली स्थित सिंघानिया फार्म में निर्माण कार्य के दौरान बिजली का करंट लगने से मजदूर युवक की मौत हो गई। वहीं उसे बचाते हुए महिला श्रमिक घायल हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिखली पुलिस मर्ग कायम कर घटना की विवचना कर रही है।
घटना दोपहर करीब एक बजे की है। जब चिखली शासकीय प्रेस के पीछे रहने वाले मजदूर जागेश्वर साहू (36 वर्षीय) सिंघानिया फार्म में लोहे का राड खड़ा कर रहा था। तभी लोहे का राड हाईटेंशन तार से टकराने से जागेश्वर करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतनी जोर से लगा कि मौके पर ही जागेश्वर की मृत्यु हो गई। वहां महिला श्रमिक शांति नगर चिखली निवासी कौशल्या वर्मा भी थी। कौशल्या ने जागेश्वर को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो भी झुलस गई। आसपास के लोगों ने महिला को चिखली में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वजनों ने घटना स्थल पहुंचकर हंगामा भी किया और बिना सुरक्षा के कार्य कराने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। file photo













Leave A Comment