बड़े अंतर से हारे पूर्व सीएम बघेल, भाजपा के संतोष पांडेय ने दी शिकस्त
राजनांदगांव। प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हार का सामना करना पड़ा। भूपेश बघेल को मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने शिकस्त दी है। उन्होंने 4 लाख 44 हजार 11 वोटों से जीत हासिल की है। संतोष पांडेय को कुल 7 लाख 12 हजार 57 वोट मिले हैं। वहीं भूपेश बघेल को 6 लाख 67 हजार 646 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 4 लाख 44 हजार 11 रहा। संतोष पांडेय के कुल वोट का प्रतिशत 49.25 और भूपेश का 46.18 रहा।
राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विधायक चुने गए हैं, इस लिहाज से भी यह सीट खास हो जाती है। भाजपा के संतोष पांडेय यहां से सांसद हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने यहां से लगातार 4 बार जीत हासिल की है। राजनांदगांव लोकसभा सीट में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें राजनांदगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, डोंगरगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, कवर्धा और पंडरिया शामिल हैं।
पिछले चुनाव के परिणाम
राजनांदगांव लोकसभा सीट में हुए पिछले पांच चुनावों में भाजपा ने यहां से जीत हासिल की है। हालांकि बीच में एक उपचुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस को जीत मिली थी। 1999 में इसी सीट से डॉ. रमन सिंह जीते थे। 2004 में प्रदीप गांधी को जीत हासिल हुई थी, फिर 2007 के उपचुनाव में कांग्रेस के देवव्रत सिंह ने जीत दर्ज की थी। 2009 में मधुसूदन यादव यहां से सांसद बने। फिर 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह यहां से सांसद बने। 2019 में भाजपा ने संतोष पांडे को मौका दिया और वह सांसद बने।



.jpg)








Leave A Comment