ब्रेकिंग न्यूज़

एयरपोर्ट पर 'भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को देख महिला ने किया दंडवत प्रणाम, आस्था देखकर लोग रह गए हैरान

 मुंबई।  आज टीवी में कितने ही सीरियल प्रसारित हो रहे हैं, लेकिन लोग अभी भी 80 के दशक में प्रसारित होने वाले रामानंद सागर के सीरियल रामायण और उसके पात्रों  को भूले नहीं हैं। आज भी लोग सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भगवान राम की तरह पूजते हैं। वहीं सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया को भी माता सीता  की तरह सम्मान और पूजा जाता है। 
इसका ऐसा ही उदाहरण हाल ही में सामने आया जब सोशल मीडिया में इसका एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में इस शो के कलाकारों के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान साफ नजर आ रहे है।  दरअसल, एक्टर अरुण गोविल हाल ही में संभाजीनगर (महाराष्ट्र) पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अभिनेता को देखते ही एक महिला इतनी भावुक हो गई कि उनके पैरों में झुककर उन्हें प्रणाम करने लगी।   वीडियो में उस महिला के भावों को देख ऐसा लग रहा है मानो उसे राम मिल रहे हों। इतना ही नहीं अभिनेता को देख महिला की आंखों से आंसू भी बहने लगे। वहीं, वीडियो में एक्टर उस महिला से उठने का अनुरोध करते भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई।  
 यह पहली बार नहीं है जब अरुण गोविल को देख लोगों इस तरह की प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी कई बार उनके साथ ऐसे वाक्ये होते रहे हैं। रामायण के बाद से ही लोग उन्हें राम के रूप में ही देखते हैं। इतना ही नहीं अभिनेता खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि एक बार उन्हें सिगरेट पीते देख एक व्यक्ति उनसे काफी नाराज हुआ था, जिसके बाद एक्टर ने  सिगरेट छोड़ दी थी। रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए ही 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर दोबारा रामायण का प्रसारण शुरू किया था। उस समय भी इस सीरियल की लोकप्रियता ने झंडे गाड़ दिए थे। 
 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english