फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की
लॉस एंजिलिस। फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म में मैट डेमन ने ओडिसियस, टॉम हॉलैंड ने टेलीमेकस, जेंडाया ने एथेना, रॉबर्ट पैटिनसन ने एंटिनस, लुपिता न्योंगो ने हेलन ऑफ ट्रॉय एवं क्लाइटेमनेस्ट्रा, ऐन हैथवे ने पेनेलोप और चार्लीज थेरॉन ने कैलिप्सो सहित कई अन्य लोगों ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मनोरंजन समाचार वेबसाइट 'डेडलाइन' के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42.97 करोड़ अमेरिकी डॉलर और विदेशों में 57.03 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। 'द ओडिसी' की कहानी यूनानी राजा ओडिसियस (मैट डेमन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 'ट्रॉजन वॉर' के बाद अपने घर लौटने के लिए 10 साल की बेहद खतरनाक यात्रा पर निकलता है। ओडिसियस इस दौरान प्रतिशोध लेने पर आमादा देवताओं, समुद्री राक्षसों और मायावी स्त्रियों जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी पत्नी पेनेलोप (ऐन हैथवे) और बेटे टेलीमेकस (टॉम हॉलैंड) से दोबारा मिलने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म का निर्माण 'सिंकोपी इंक' के बैनर तले किया गया है।




.jpg)


.jpg)


Leave A Comment