कलौंजी और नींबू तेजी से कम करते हैं वजन, जानें सेवन का तरीका और अन्य फायदे
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, नींबू का इस्तेमाल स्किन और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। इन दोनों का मिश्रण वजन को कम कर सकता है। साथ ही यह कई अन्य तरह की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। आज हम इस लेख में कलौंजी और नींबू से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।
वजन कम करने में
कलौंजी का बीज वजन कम करने के लिए प्रभावी माना जाता है। इसके लिए 1 चुटकी कलौंजी का बीज लें। अब इसे बारीक पीस लें। इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी में कलौंजी का पाउडर, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे पिएं। इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से कम किया जा सकता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
कलौंजी और नींबू डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसका मिश्रण ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है। साथ ही इंसुलिन को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी में कलौंजी का तेल और नींबू को मिक्स करके पीते हैं जो डायबिटीज में होने वाली कई परेशानियों को कम किया जा सकता है।
अर्थराइटिस की समस्याओं को करे कम
अर्थराइटिस में होने वाली परेशानियों से राहत पाने के लिए कलौंजी और नींबू के पानी का सेवन करें। यह जोड़ों में दर्द और सूजन को कम कर सकता है। साथ ही आप कलौंजी के तेज से नियमित रूप से मसाज करें। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
अपच की परेशानी से दिलाए राहत
अपच की परेशानी को दूर करने के लिए कलौंजी और नींबू का सेवन करें। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें 2 से 3 बूंदे कलौंजी का तेल डालें. इसके बाद इसमें 1 चम्मच काला नमक और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें. इसके बाद इसे पानी को पिएं। इससे आपको अपच, गैस और बदहजमी से राहत मिल सकती है।
आंखों के लिए हेल्दी
आंखों की परेशानियों को कम करने के लिए कलौंजी और नींबू का रस फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए कलौंजी के तेल में नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इन तीनों का मिश्रण पी लें. नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करने से आंखों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
कलौंजी और नींबू का रस स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकता है। इससे आप कई तरह की समस्याओं से राहत पा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
Leave A Comment