शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 शाकाहारी फूड्स
हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम की मात्रा शरीर में सही होने से मांसपेशियों का दर्द ठीक होता है, हड्डियां मजबूत बनती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। लेकिन कई बार वेजिटेरिन लोगों के लिए इस बात की काफी परेशानी हो जाती है कि वह कैल्शियम फूड्स में क्या खाएं। अधिकतर कैल्शियम रिच फूड्स नॉन वेजिटेरियन ही होते हैं। ऐसे में शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए वेजिटेरिन लोग कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये फूड्स खाने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों भी आसानी से दूर होंगी। आइए जानते हैं कैल्शियम रिच वेजिटेरियन फूड्स के बारे में।
बादाम
बादाम पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन पाया जाता हैं। नियमित बादाम खाने से मांसपेशियों का दर्द कम होने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। बादाम खाने से मैमोरी भी शार्प बनती है। इसको भिगो कर या ऐसे ही आसानी से खा सकते हैं।
रागी फूड्स
हड्डियों को मजबूत करने के लिए रागी से बनी चीजों को आसानी से खा सकते हैं। रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, आयरन और पोटेशियम आदि पए जाते हैं। इसको खाने से मांसपेशियां स्वस्थ रहने के साथ शरीर का दर्द भी दूर होता हैं। रागी फूड्स पाचन तंत्र को भी मजबूत करते हैं।
अंकुरित मूंग
अंकुरित मूंग शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है। अंकुरित मूंग खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
अंजीर
अंजीर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ फाइबर और प्रोटीन भी पाया जाता है। नियमित अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। अंजीर खाने से कब्ज की परेशानी आसानी से दूर होती है। ये हड्डियों को स्ट्रांग रखने में मददगार है।
आंवला
आंवला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और ओमेगा 3 आदि पाए जाते हैं। आंवले का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर में मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता हैं। इसके सेवन से ऑस्ट्रोपोरोसिस और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों में भी आराम मिलता हैं।
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए इन वेजिटेरियन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।







.jpg)

Leave A Comment