गर्मियों में लू से बचने के लिए खाएं मूंग दाल
गर्मियों में लू एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक के कारण दिमाग, हार्ट, किडनी, मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ सकता है। लू लगने पर बुखार जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। लू लगने पर चक्कर आना, जी मिचलाना, उल्टी आना, सिर दर्द, शरीर का तापमान बढ़ना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। हीट स्ट्रोक के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे तेज धूप में बाहर जाना, धूप में काम करना, पानी का सेवन न करना, एल्कोहल का ज्यादा सेवन करना आदि। वैसे तो लू की समस्या से बचने के कई उपाय हैं, लेकिन देसी इलाज की बात करें, तो लू में मूंग दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है
गर्मियों के मौसम में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। डिहाइड्रेशन के कारण हीट स्ट्रोक यानी लू लग सकती है। मूंग दाल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। मूंग दाल का पानी या मूंग दाल का सूप पीना फायदेमंद माना जाता है। एक शोध के अनुसार, मूंग दाल में विटेक्सिन (vitexin) और आइसोविटेक्स (isovitexin) जैसे तत्व पाए जाते हैं, ये हीट स्ट्रोक से बचाव में मदद करते हैं। मूंग दाल में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीट्यूमर गुण भी पाए जाते हैं। कई बीमारियों से शरीर को सुरक्षा प्रदान करने में मूंग दाल फायदेमंद होती है।
मूंग दाल से रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहेगा
गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण रक्तचाप भी बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मूंग दाल का सेवन करना फायदेमंद होता है। मूंग दाल में एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं। गर्मियों के मौसम में ज्यादा तला-भुना खाने के कारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ जाता है। मूंग दाल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है। मूंग दाल का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
सेहत के लिए मूंग दाल के फायदे
- ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए मूंग दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। मूंगदाल में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। इसकी मदद से हाई ग्लूकोज का स्तर कम करने में मदद मिलती है।
-100 ग्राम मूंगदाल में करीब 600 माइक्रोग्राम फाेलेट पाई जाती है। फोलेट का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। फोलेट का सेवन करने से भ्रूण के विकास में मदद मिलती है। इसके सेवन से जन्मदोष से बचाव होता है। हालांकि प्रेग्नेंसी में कच्चे स्प्राउट्स खाने से बचना चाहिए। मूंग दाल का सेवन उबालकर ही करें।
-मूंग दाल, पेट के लिए फायदेमंद होती है। ये आसानी से पच जाती है। मूंग दाल में फाइबर और प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
मूंग दाल का सेवन कैसे करें?
-मूंग दाल को उबालकर चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।
-उबली हुई मूंग दाल को छानकर उसके पानी का सेवन कर सकते हैं।
-मूंग दाल स्प्राउट्स की चाट बनाकर खा सकते हैं।
-मूंग दाल से स्वादिष्ट और पौष्टिक हलवा बना सकते हैं।
-दिनभर में 100 ग्राम मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं।
-जिन लोगों को लो-शुगर और लो-बीपी की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
Leave A Comment