ब्रेकिंग न्यूज़

 बासी मुंह क्या खाना फायदेमंद होता है?

  अगर आपके दिन की शुरुआत हेल्दी चीजों के सेवन से होती है, तो आप दिन भर एनर्जेटिक फील करेंगे। सेहत को ठीक रखने के लिए भी सुबह की पहली डाइट हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए। आयुर्वेद में बासी मुंह पानी पीने और चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बासी मुंह कुछ चीजों का सेवन सेहत के नुकसानदायक भी होता है। 
बासी मुंह क्या खाना फायदेमंद होता है? 
पोषक तत्वों से भरपूर डाइट या फूड्स का सेवन करने से शरीर हेल्दी और फिट रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "आयुर्वेद में पुराने समय से ही बासी मुंह पानी पीने से लेकर कुछ चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नियमित रूप से बासी मुंह कुछ चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।" 
 बासी मुंह इन चीजों का सेवन करने से फायदा मिलता है-
 1. बासी मुंह लहसुन का सेवन
बासी मुंह लहसुन का सेवन करने से आपको पेट और शरीर से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। लहसुन की दो डलियों का नियमित रूप से सेवन करना पेट और आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करने में फायदेमंद होता है। 
 2. गुड़ का सेवन
खाली पेट गुड़ का सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आप बवासीर के मरीज हैं, तो गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करें। 
 3. खाली पेट किशमिश का सेवन
सुबह बासी मुंह किशमिश का सेवन करने से शरीर को पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। रात में किशमिश को पानी में भिगोकर रख लें। सुबह इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी, पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है। 
 4. भीगे बादाम का सेवन
सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करने से आंखों और हार्ट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है। बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। नियमित रूप से खाली पेट इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।  
 5. बासी मुंह पानी पीने के फायदे
बासी मुंह पानी पीना भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से बासी मुंह पानी पीने वाले लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा नहीं रहता है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। 
 सुबह उठने के बाद मुंह साफ करके इन चीजों का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर किसी बीमारी या समस्या से जूझ रहे हैं, तो बासी मुंह कुछ भी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english