जोड़ों के दर्द के लिए कैसे करें लहसुन का सेवन?
सर्दी के मौसम में कई लोगों को खासकर बुजुर्गों में जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या बढ़ जाती है। सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे विटामिन डी की कमी, खून की कमी, ठंड के कारण जोड़ों का जाम होना है। लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सिडेंट और एलिसिन जैसे सल्फर यौगिकों से भरपूर होते है, जो अपने दर्द निवारक गुणों के लिए जाना जाता है। कई अध्ययनों के अनुसार, लहसुन जोड़ों में ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता है, जो बेहतर गतिशीलता में मदद करता है।”
जोड़ों के दर्द के लिए कैसे करें लहसुन का सेवन?
-सबसे पहले 2 लहसुन की कलियां लें, और उन्हें छिल लें।
-अब इसे अच्छे से कूट लें।
-2 से 3 मिनट इसे खुला रहने दें।
-ऐसा करने से इसके एंजाइमों को सक्रिय होने में मदद मिलेगी।
-अब एक गिलास गर्म पानी की मदद से लहसुन को खा लें।
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में लहसुन खाने के फायदे
लहसुन के सूजनरोधी गुण जोड़ों के दर्द से दे राहत
सूजनरोधी गुण से भरपूर लहसुन में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में हो रही सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिनके कारण जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। लहसुन की गर्म तासीर जोड़ों और मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में लहसु का सेवन करने से जोड़ों की सूजन को भी कम किया जा सकता है।
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद है लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव
लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को किसी भी तरह के होने वाली नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं और आपके समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।
लहसुन से ब्लड सर्कुलेसन में होता है सुधार
लहसुन आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने की क्षमता के लिए जाना जाता है, जो मांसपेशियों के दर्द को कम करने और उपचार को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसमें एलिसिन नामक सल्फर यौगिक होता है, जो ब्लड सेल्स को आराम देने में मदद करता है, जिससे आपको अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।
लहसुन के सेवन से इम्यूनिटी करे बूस्ट
सर्दी के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है, जिसके कारण जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या बढ़ जाती है। लहसुन में प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो ठंड के महीनों में आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं।
अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
Leave A Comment