शरीर को कूल रखने के लिए ट्राई करें लीची समर ड्रिंक्स
गर्मियों में लीची खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। आगे जानते हैं गर्मी को शांत के लिए लीची से हेल्दी ड्रिंक्स कैसे तैयार करें। लीची में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants), विटामिन, और मिनरल्स पाए जाते हैं। लीची से कई तरह की ड्रिंक्स तैयार की जा सकती हैं। यह ड्रिंक्स शरीर की गर्मी को कम करने और गर्मी के दुष्प्रभावों को भी दूर करने में सहायक होती हैं।
लीची समर ड्रिंक्स
लीची मेलन बॉल (Lychee Melon Balls)
-इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप करीब 8 से 10 लीची के पल्प को मिक्सी में मैश कर लें।
-इसके बाद इसमें करीब दो से चार चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
-अब इसमें करीब आधा बोतल सोडे की मिलाएं।
-इसके बाद इस ड्रिंक्स में बर्फ को क्रश करके डालें।
-अब सभी को अच्छे से मिला लें।
-अंत में इसमें तरबूज के गोल या चोकर काटकर पीस डालें।
-तैयार ड्रिंक को कांच के गिलास में सर्व करें और ऊपर से पुदिने की दो पत्तियां डाल दें।
लीची लेमनेड (Lychee Lemonade)
-इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप एक कप लीची का पल्प निकाल लें।
-इसके बाद पल्प में पुदिने की करीब छह-सात पत्तियां मिलाकर मिक्सी में पीस लें।
-तैयार पल्प को एक बाउल में निकाल लें।
-इसमें करीब एक कप लीची का जूस मिलाएं और ऊपर से दो नींबू का रस मिलाएं।
-अंत में आवश्यकतानुसार नमक और क्रश बर्फ मिलाएं।
-आपकी ड्रिंक्स सर्व कनरे के लिए तैयार हैं।
लीची कोकोनट मॉकटेल (Lychee Coconut MockTail)
-इसे बनाने के लिए आप करीब 5 से 8 लीची का पल्प ले लें।
-इस पल्प को पीस लें।
-अब इसे एक बड़े बाउल में निकालें। इसके बाद इसमें करीब 200 मिली ग्राम नारियल पानी मिलाएं।
-इसके बाद इसमें लीची का 100 ग्राम जूस मिलाएं।
-ऊपर से करीब दो नींबू का रस और सूखा जीरे का पाउडर मिलाएं।
-अब इसमें क्रश्ड बर्फ को मिलाकर कुछ देर चलाएं।
-गर्मियों में आपकी लीची कोकोनट कूलिंग मॉकटेल तैयार हैं।
इन ड्रिंक्स को आप गर्मियों में किसी भी समय पी सकते हैं। यदि, आपको पहले से ही किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस तरह के ड्रिंक्स पिएं। गर्मियों के सामान्य लक्षण जैसे थकान और कमजोरी इससे दूर हो सकती है।
Leave A Comment