ब्रेकिंग न्यूज़

 रोज सुबह पिएं मिश्री और गोंद कतीरे का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

 आयुर्वेद में मिश्री और गोंद कतीरे को बेहद फायदेमंद माना गया है। मिश्री और गोंद कतीरा, दोनों की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों और मानसून में मिश्री और गोंद कतीरे का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो लोग मिश्री और गोंद कतीरे का सेवन अलग-अलग तरीकों से करते हैं, लेकिन आप चाहें तो इन दोनों को एक साथ पानी में मिलाकर भी ले सकते हैं। यानी आप मिश्री और गोंद कतीरे का पानी बनाकर पी सकते हैं। गोंद कतीरा और मिश्री का पानी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। 
 मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पीने के फायदे 
 1. एसिडिटी से छुटकारा दिलाए मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पीने से एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको गर्मी की वजह से पेट या सीने में जलन महसूस हो, तो मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इस पानी को पीने से एसिडिटी और शरीर की जलन से राहत मिलेगी।
 2. भूख बढ़ाए मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
अगर आपको भूख ज्यादा नहीं लगती है, तो अपनी डाइट में मिश्री और गोंद कतीरे का पानी जरूर शामिल करें। मिश्री और गोंद कतीरे  का पानी पीने से भूख बढ़ती है। भूख बढ़ाने के लिए कुछ दिनों तक रोजाना इस पानी का सेवन जरूर करें।
 3. खूनी बवासीर से राहत दिलाए मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
खूनी बवासीर एक दर्दनाक स्थिति हो सकती है। यह समस्या बेहद पीड़ादायक होती है। खूनी बवासीर से राहत पाने के लिए आप मिश्री और गोंद कतीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। अगर आप बवासीर से परेशान हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
 4. शरीर की गर्मी शांत करे मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
मानसून में शरीर में पित्त दोष बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की गर्मी को शांत रखने के लिए आप मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पी सकते हैं। यह पेट को ठंडक प्रदान करता है। इससे शरीर की गर्मी भी कम होती है। पित्त प्रकृति के लोगों को अपनी डाइट में मिश्री और गोंद कतीरे का पानी जरूर शामिल करना चाहिए।
 5. कमजोरी दूर करे मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
अगर आपको कमजोरी और थकान का अनुभव होता है, तो मिश्री और गोंद कतीरे का पानी जरूर पिएं। इस पानी को पीने से शरीर को ताकत मिलती है। यह कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। आप रोज एक गिलास मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पी सकते हैं। 
 आप भी मिश्री और गोंद कतीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। इस पानी को पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यह शरीर की आम स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है। हालांकि, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अधिक मात्रा में इस पानी का सेवन एक्सपर्ट की राय पर ही करें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english