ब्रेकिंग न्यूज़

 हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करें नींबू और शहद का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

 हाई कोलेस्ट्रॉल भी खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गड़बड़ी के कारण होने वाली समस्या है। हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। मारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना नींबू और शहद के पानी का सेवन फायदेमंद होता है।
 हाई कोलेस्ट्रॉल में नींबू और शहद के फायदे
नींबू और शहर में मौजूद गुण शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से पेट की चर्बी कम करने और हेल्दी वजन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। नींबू में मौजूद विटामिन सी और शहद के एंटी-ऑक्सीडेंट हाई कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करते हैं। आप इसका रोजाना सुबह के समय सेवन कर सकते हैं।"
 हाई कोलेस्ट्रॉल में नींबू के फायदे
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। इसमें पेक्टिन नामक एक घुलनशील फाइबर भी होता है। इन दोनों तत्वों का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव: नींबू में मौजूद विटामिन सी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है, जो कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है। ऑक्सीकृत कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर जमा हो सकता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।
 कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल 
नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद कर सकता है। यह पित्त एसिड के साथ बंध जाता है और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
 हाई कोलेस्ट्रॉल में शहद के फायदे
शहद में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज आदि। इसे नींबू के साथ लेने से वजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव: शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट 
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।
 जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english