दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है नारियल पानी...!
नारियल पानी का स्वाद भले ही किसी को पसंद हो या न हो, लेकिन हर व्यक्ति इससे मिलने वाले फायदों को पाना चाहता है। एक नारियल का पानी पीकर आपको गर्मी से राहत मिलती है। वहीं इससे कई सारी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। ये एक ऐसा फल है जिसके कई बेनेफिट्स है यह आपको कैंसर की बीमारी के रिस्क तक से बचा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल पानी में प्रोटीन, गुड फैट, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है। जो पोषक तत्व हमे खाने से नहीं मिलते हैं वह नारियल पानी पीने पर मिल जाते हैं। नारियल के इतने सारे फायदे हैं कि इसके महत्व को पहचानने और बढ़ावा देने के लिए हर साल 2 सितंबर के दिन वर्ल्ड कोकोनट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर जानते हैं कि क्या दिल के मरीजों के लिए नारियल पानी फायदेमंद है और साथ ही जानेंगे कि पुरुषों को इसे ज्यादा पीने से क्यों बचना चाहिए।
नारियल पानी को हार्ट पेशेंट के लिए सेफ माना जाता है। क्योंकि इसमें फैट, कैलोरी और बैड कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। वहीं इसके पानी में पोटेशियम होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकता है। डॉक्टर भी हार्ट के मरीजों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, जिन लोगों को हार्ट के साथ किडनी में भी समस्या है उन्हें नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। आप अपने डॉक्टर की सलाह लेने के बाद इसे पी सकते हैं।
पुरुषों को ज्यादा नारियल पानी पीने से क्यों बचना चाहिए?
पुरुषों को ज्यादा नारियल पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसके निगेटिव इफेक्ट्स हो सकते हैं। दरअसल, बहुत ज्यादा नारियल पानी पीने से हाइपरकेलेमिया हो सकता है, जो ब्लड में पोटेशियम का खतरनाक स्तर है। इससे अनियमित दिल की धड़कन या किडनी की समस्या हो सकती है। वहीं जिन पुरुषों की ब्लडप्रेशर की दवा चल रही है या जिनका ब्लडप्रेशर कम है, उन्हें सतर्क रहना चाहिए। अगर कोई पुरुष बहुत ज्यागा नारियल पानी पी रहा है तो इससे पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। अब सवाल ये है कि कितना पीएं कि नुकसान न हो? तो रिपोर्ट्स कहती हैं कि पुरुष के लिए 1 या 2 कप नारियल पानी पीना सामान्य माना जाता है।
Leave A Comment