किशमिश खाने का सही समय क्या है?
स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। किशमिश भी एक ड्राई फ्रूट है, जो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आयुर्वेद में किशमिश को बल्य बताया गया है। यानी किशमिश खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसलिए बच्चों और महिलाओं के लिए किशमिश का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। किशमिश में फाइबर होता है, जो पाचन को मजबूत बनाता है। अगर नियमित रूप से किशमिश का सेवन किया जाए, तो वेट गेन में भी मदद मिलती है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपको भी अपनी डाइट में किशमिश जरूर शामिल करना चाहिए। किशमिश का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
1. किशमिश खाने का सही समय क्या है?
“किशमिश खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। खासकर, अगर आप सिर्फ किशमिश का सेवन कर रहे हैं, तो इसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं।”
2. किशमिश की तासीर क्या होती है?
“किशमिश की तासीर गर्म होती है। लेकिन अगर इसे पानी में भिगोकर लिया जाए, तो किशमिश की तासीर सामान्य हो जाती है। इसलिए सभी लोगों को किशमिश का सेवन भिगोकर ही करना चाहिए। खासकर, पित्त वाले लोगों को भिगोए हुए किशमिश ही खाने चाहिए। हालांकि, वात और कफ प्रकृति के लोग किशमिश का सेवन सीधे तौर पर भी कर सकते हैं। लेकिन, भिगोए हुए किशमिश सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं।”
3. किशमिश खाने का सही तरीका क्या होना चाहिए?
किशमिश का सेवन भिगोकर करना चाहिए। आप रात को पानी में 4-5 किशमिश भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट भीगे हुए किशमिशका सेवन कर लें। आप चाहें तो किशमिश को हलवा, खीर, स्मूदी, शेक आदि में भी मिला सकते हैं। सर्दियों में आप किशमिश के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। किशमिश का सेवन बादाम, काजू, अखरोट आदि के साथ भी किया जा सकता है।
4. किशमिश में कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
सोडियम
पोटैशियम
डाइटरी फाइबर
प्रोटीन
विटामिन सी
आयरन
कैल्शियम
विटामिन बी6
मैग्नीशियम
5. एक दिन में कितने किशमिश खाने चाहिए?
“आप रोजाना 4-7 किशमिश का सेवन कर सकते हैं। आपको अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से बचना चाहिए। लेकिन यह बात पाचन शक्ति पर भी निर्भर करता है।” किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए किशमिश का सेवन भिगोकर ही करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना 6-7 किशमिश का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो किशमिश का सेवन सीधे तौर पर करने से बचें। पित्त वाले लोगों को किशमिश का सेवन सिर्फ भिगोकर ही करना चाहिए।







.jpg)

Leave A Comment