बदलते मौसम में रोज सुबह चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, निखर जाएगी स्किन
मौसम बदल रहा है। मानसून के बाद, अब सर्दी का मौसम आने वाला है। इस बदलते हुए मौसम में सेहत के साथ ही, त्वचा पर भी असर पड़ता है। बदलते मौसम में त्वचा रूखे और बेजान होने लगती है। त्वचा का निखार खो जाता है। त्वचा डल और बेदाग नजर आने लगती है। ऐसे में खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करनी बहुत जरूरी हो जाती है। त्वचा की देखभाल सुबह से लेकर रात को सोते समय तक किया जाना जरूरी होता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि त्वचा पर निखार बनाए रखने और खूबसूरती बढ़ाने के लिए बदलते मौसम में सुबह चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
1. गुलाब जल
बदलते मौसम में गुलाब जल लगाना फायदेमंद हो सकता है। गुलाब जल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने में मदद करते हैं। आप भी बदलते मौसम में गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर, अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो इस मौसम में रोज सुबह अपने चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल जरूर करें। आप गुलाब जल का इस्तेमाल क्लींजर या टोनर के रूप में कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पूरे दिन सॉफ्ट और शाइनी नजर आएगी।
2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। बदलते मौसम में रोज सुबह चेहरे पर एलोवेरा लगाना लाभकारी होता है। एलोवेरा में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं। एलोवेरा त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद करता है। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप रोज सुबह एलोवेरा लगा सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा पल्प लें। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। इसके बाद आप चेहरे पर मेकअप यूज कर सकते हैं। इससे त्वचा की खोई हुई खूबसूरती भी वापस लौटेगी।
3. नारियल का तेल
नारियल तेल स्किन के लिए बेहद अच्छा होता है। खासकर, बदलते मौसम में चेहरे पर नारियल तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। इसलिए आप बदलते मौसम में रोज सुबह चेहरे पर नारियल तेल की मालिश कर सकते हैं। इससे त्वचा का रूखापन दूर होगा और खूबसूरती बनी रहेगी। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल तेल लें। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। अब हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
4. मॉइश्चराइजर
वैसे तो आपको हर मौसम में ही मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करना चाहिए। लेकिन बदलते मौसम में त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी हो जाता है। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है। इससे त्वचा कोमल और मुलायम नजर आती है। अगर आप रोज सुबह चेहरे पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करेंगे, तो इससे चेहरे पर दिनभर निखार बना रहेगा।
Leave A Comment