सर्दियों में चिलगोजा खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। इस दौरान डाइट में उन चीजों को शामिल किया जाता है जिनकी तासीर गर्म होती है। गर्म तासीर वाली चीजें इम्यूनिटी बूस्ट करने और बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद करती हैं। बॉडी में एनर्जी मेंटेन रखने के लिए इस दौरान काजू, बादाम, अखरोट और चिलगोजा जैसे ड्राई फ्रूटस भी खाने चाहिए। इनमें सबसे खास चिलगोजा है, जो सर्दियों में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, बी कॉम्पलैक्स, जिंक, कॉपर और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये सर्दियों में ज्यादा क्यों फायदेमंद है? आइये लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
एनर्जी बूस्ट करता है-
सर्दियों में चिलगोजा खाने से एनर्जी लेवल भी बूस्ट होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स के साथ मोनोसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं, जिससे एनर्जी बूस्ट होती है। ये हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए चिलगोजा खाना फायदेमंद है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
चिलगोजा में विटामिन ई, मैग्नीशियम, बी कॉम्पलैक्स, जिंक, कॉपर और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखने में मदद करते हैं। जिंक व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
स्किन हेल्थ इम्प्रूव होती है
सर्दियों में स्किन में ड्राईनेस बढ़ जाती है। चिलगोजा स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखता है। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इससे स्किन हेल्दी रहती है और रंगत में निखार भी आता है।
मूड बूस्ट होता है
सर्दियों में कई लोगों को मूड स्विंग्स भी रहते हैं। ऐसे में चिलगोजा खाना फायदेमंद होता है। चिलगोजा में मैग्नीशियम होता है, जो मूड को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से थकावट और कमजोरी नहीं होती है। इसके सेवन से माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स रहते हैं।
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है
चिलगोजा में फाइबर मौजूद होता है, जो खाना पचाने में मदद करता है। इससे गट हेल्थ बूस्ट होती है जो पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं, जो सर्दियों में होना आम बात है।
इन फायदों के लिए चिलगोजा को सर्दियों में जरूर खाना चाहिए। इसे आप सूप, पास्ता या सलाद में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा, इसे स्नैक्स की तरह भी खाया जा सकता है।
Leave A Comment