महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है चांद की रोशनी में रखा पानी
आयुर्वेद में मून चार्ज वॉटर यानी चांद की रोशनी में रखा पानी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद में चांद की रोशनी में रखा पानी न सिर्फ हमारे फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। महिलाओं के लिए भी मून चार्ज वॉटर पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए जानने हैं कि महिलाओं के लिए चंद्रमा के पानी के क्या फायदे हैं और चांद का पानी तैयार करने का क्या तरीका है?
महिलाओं के लिए चांद की रोशनी में रखा पानी पीने के फायदे क्या हैं?
कफ दोष को संतुलित करें
चंद्रमा को कफ से जोड़ा जाता है, ऐसे में चांद की रोशनी में रखा पानी पीने से महिलाओं में बलगम और कफ की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। खासकर, कंजेशन और मौसम बदलने के कारण होने वाली एलर्जी से जुझ रही महिलाओं के लिए यह ज्यादा फायदेमंद होता है।
शरीर की एनर्जी बढ़ाए
माना जाता है कि चन्द्रमा का पानी पीने से सेलुलर पुनर्जनन (Cellular Regeneration) को बढ़ावा मिलता है, जिससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता है और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
हार्मोन्स को संतुलित करें
चांद की रोशनी में रखा पानी पीने से हार्मोन संतुलित होता है, पीरियड से जुड़ी समस्याएं कम करने, तनाव और चिंता को कम करके मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है, जो महिलाओं के स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है।
हाइड्रेशन और एनर्जी बढ़ाएं
ऐसा माना जाता है कि चांद की रोशनी में रखा पानी एनर्जेटिक कंपन लेकर आता है, जो महिलाओं के शरीर को हाइड्रेटेड रखने और एनर्जी लेवल को बेहतर रखने में मदद करता है।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार चांद की रोशनी में रखा पानी पीने से महिलाओं को पीएमएस या मेनोपॉज जैसे हार्मोनल बदलावों के दौरान अपने भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे मूड स्विंग और तनाव की समस्या कम होती है।
चांद का पानी कैसे बनाएं? -
एक गिलास पानी लें और उस पर हवादार हल्का कपड़ा बांध दें, जिस पर चांद की रोशनी आसानी से पड़ सके। अब इस पानी को पूर्णिमा या इसके आसपास की रात को चांद की रोशनी में रख दें। गिलास में पानी भरते समय अपने दिमाग में अपने बेहतर स्वास्थ्य और इमोशनल हेल्थ को लेकर सकारात्मक चीजें सोचें। इसके बाद पानी को रात भर चांद की एनर्जी को एब्जॉर्ब करने के लिए रख दें, लेकिन सूरज निकलने से पहले इस पानी को हटा लें। आप चाहे तो इस पानी को तुरंत खाली पेट घूंट-घूंट करके पी सकते हैं।
चांद की रोशनी में रखा पानी महिलाओं के सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जिन महिलाओं में कफ दोष हो, वे इसके लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए मून चार्ज वाटर पी सकती हैं। इसके साथ ही यह पानी महिलाओं के शरीर की कमजोरी दूर करके उन्हें स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
Leave A Comment