ब्रेकिंग न्यूज़

  साबुत अनाज खाना वाकई हेल्दी है ?

 साबुत अनाज पोषक-तत्वों से भरपूर होते हैं। आमतौर पर इन अनाजों को डाइट में शामिल करने से शरीर को फायदे होने चाहिए। मगर यहां सवाल यह उठता है कि क्या सच में साबुत अनाज का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है या नहीं?   विशेषज्ञों के अनुसार साबुत अनाज का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। साबुत अनाज में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक-तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। बता दें कि फाइबर गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। साथ ही, यह शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके बाद भी व्यक्ति को साबुत अनाज का सेवन करते हुए मात्रा का ख्याल रखना चाहिए। उदाहरण के लिए आप साबुत अनाज से बने हेल्दी बिस्कुट को खाते हैं, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में ये बिस्कुट सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। यही कारण है कि आपको पूरी तरह से साबुत अनाज के सेवन पर निर्भर नहीं होना चाहिए। आप इसे अन्य हेल्दी चीजों के साथ कम मात्रा में खा सकते हैं। आइए साबुत अनाज खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
 साबुत अनाज खाने से शरीर को होते हैं ये फायदे
 हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से बच सकते हैं 
साबुज अनाज के सेवन से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है। यह हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है। ऐसे में आप पीरियड्स की समस्या में होने वाले मूड स्विंग्स, दर्द और ब्लोटिंग की समस्या से बच सकते हैं।
 वजन कम करने में फायदेमंद
जैसा हमने आपको बताया कि साबुत अनाज खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इस कारण आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं और वजन कम हो सकता है।
 पाचन-तंत्र के लिए है गुणकारी
साबुत अनाज के सेवन से आप खुद को पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज को दूर करने के साथ पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म प्रोसेस तेज होता है।
 डायबिटीज होगी कंट्रोल
साबुत अनाज खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है।
 आप हेल्दी जीवन जीने के लिए साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इन्हें ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आप इसे अन्य हेल्दी चीजों के साथ कंबाइन करके खा सकते हैं। आप डाइट में साबुत अनाज को शामिल करने से पहले इसकी मात्रा और खाने के समय जैसी जानकारियां डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से ले सकते हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english