ब्रेकिंग न्यूज़

 बेली फैट कम करने के लिए सुबह इस तरह पीएं पानी, झटपट पिघलेगी निकली हुई तोंद

 मोटापा कम करना हो या कॉन्स्टिपेशन से आराम पाना हो, सुबह उठकर एक से दो गिलास पानी पीने   की सलाह आपको अक्सर मिली होगी ही। घर के बड़े-बुजुर्गों से लेकर डॉक्टर भी लोगों को सुबह खाली पेट पानी पीने की टिप देते हैं क्योंकि, सुबह पानी पीने से ना केवल आपको ताजगी और एनर्जी मिलती है बल्कि, इससे आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को कंट्रोल करने में भी मदद होती   है। लेकिन, अगर आप ठंडे पानी की बजाय सुबह गुनगुना पानी पीते हैं तो इससे आपकी हेल्थ पर बेहतर प्रभाव पड़ते हैं। विशेषकर बदलते मौसम और ठंड के दिनों में सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आपको ढेरों फायदे हो सकते हैं। आप केवल कुछ दिनों तक सुबह खाली पेट गुनगुना पानी  पी कर देखें आपको फर्क खुद ही नजर आएगा। अगर आप बहुत ज्यादा पानी नहीं पी सकते तो एक या आधा गिलास पानी पिएं। गुनगुना पानी पीने से  आपके शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी गुनगुना या गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी पीने से शरीर पर कैसा असर होता है और इससे किस तरह के फायदे मिल सकते हैं।
 सवेरे खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे क्या हैं?  
पेट होता है अच्छी तरह साफ- 
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से गट हेल्थ में काफी सुधार होता है। सुबह अगर आपका पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता है तो आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत  अपनाएं। इससे गट और डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में मदद होती है और आपको कॉन्स्टिपेशन और इनडाइजेशन जैसी समस्याओं से आराम भी मिलता है।
 वेट लॉस में मददगार  
शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि केवल गुनगुना पानी पीने से भी बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता  है और वेट लॉस की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है। इससे आपको बेली फैट को कम करने और मोटापे के नुकसान से बचने में मदद हो सकती है।
 बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कम 
गर्म गुनगुना पानी पीने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने में भी मदद होती है।  बैड कोलेस्ट्रॉल  नसों के अंदर की दीवरों में चिपककर उसमें लम्बे समय तक जमा होता रहता है। गर्म पानी पीने से नसें साफ होती हैं और खुल जाती हैं। इससे नसों में रक्त का संचार भी तेज होता है और हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english