चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे बढ़ेगा चेहरे का निखार
बेसन एक नेचुरल क्लींजर के रूप में काम करता है। यह त्वचा पर जमी सारी गंदगी, अशुद्धियां और अतिरिक्त तेल को निकालने में असरदार होता है। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और पोर्स को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा की रंगत को साफ करता है और दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। बेसन चेहरे का ग्लो बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आप चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेसन और एलोवेरा
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप बेसन में एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 35 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को सादे पानी से धो लें। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा पर नमी बनी रहती है। एलोवेरा त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। बेसन और एलोवेरा लगाने से चेहरे का ग्लो भी बढ़ाता है।
बेसन और दही
ग्लो लाने के लिए आप बेसन में दही मिक्स करके भी लगा सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करके चेहरे का ग्लो बढ़ाता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें थोड़ा-सा दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। आप कुछ दिनों तक इस पेस्ट का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेसन और हल्दी
आप चेहरे पर बेसन में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। बेसन और हल्दी को मिक्स करके लगाने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है। हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने और त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद करता है। आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें आधी चम्मच हल्दी और थोड़ा-सा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं।
बेसन और गुलाब जल
गुलाब जल चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। 30-35 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। गुलाब जल त्वचा का निखार बढ़ाने में सहायक होता है। यह डल और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है। गुलाब जल पीएच लेवल को भी मेंटेन बनाए रखता है।
बेसन और आलू का रस
अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो बेसन में आलू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। बेसन और आलू का पेस्ट दाग-धब्बों को मिटाकर चेहरे का ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें आलू कर रस मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। 20-30 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और स्किन नेचुरली ग्लोइंग बनेगी।
Leave A Comment