ब्रेकिंग न्यूज़

  40+ महिलाएं बेसन से चेहरा कैसे धोएं? इन 5 तरीकों से बढ़ेगा निखार और दूर होंगी झुर्रियां

 40 साल के बाद चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस, पिग्मेंटेशन और झाइयां पड़ने लगती हैं। इसलिए इस उम्र के बाद ज्यादातर महिलाएं स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। खासकर, महिलाएं महंगे क्लींजर का प्रयोग करती हैं। जबकि, इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में फेस क्लींजिंग के लिए आप घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। बेसन एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा है, जिसे चेहरा धोने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और सारी धूल-मिट्टी और गंदगी को निकाल देता है। इसलिए आप भी चाहें तो बेसन से चेहरा धो सकती हैं। आइए, जानते हैं 40 साल के बाद बेसन से चेहरा कैसे धोएं ( 
 बेसन का पेस्ट
अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो चेहरा धोने के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच बेसन लें और इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे से स्क्रब करें। 20-30 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा के दाग-धब्बे रिमूव होंगे और चेहरे का निखार भी बढ़ेगा।  
 बेसन और गुलाब जल
40+ महिलाओं की स्किन डल और बेजान होने लगती है। ऐसे में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाब जल त्वचा को नमी प्रदान करता है। यह त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद करता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को भी बैलेंस में बनाए रखता है। बेसन और गुलाब जल त्वचा पर जमी सारी गंदगी और धूल-मिट्टी को आसानी से निकाल देते हैं।
 बेसन और कच्चा दूध
40 साल के बाद चेहरा धोने के लिए आप बेसन और कच्चे दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें कच्चा दूध मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और आधे घंटे बाद त्वचा को धो लें। कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। इससे झाइयों और पिग्मेंटेशन से भी छुटकारा मिलता है। कच्चा दूध त्वचा का निखार बढ़ाता है।  
 बेसन और एलोवेरा
40+ महिलाएं बेसन में एलोवेरा मिलाकर चेहरा धो सकती हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच बेसन लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 30-35 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। इससे त्वचा पर जमी सारी गंदगी और अशुद्धियां भी निकल जाती है। बेसन और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगाने से दाग-धब्बे और झुर्रियां भी कम होती हैं।
 बेसन और दही
40 साल के बाद चेहरे पर दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन और झाइयां हो जाती हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो चेहरा धोने के लिए बेसन और दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन और दही लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 2-3 मिनट तक मसाज करें। फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english