कब्ज और गैस होने पर नाभी पर कौन-सा तेल लगाना चाहिए?
आपने घर के बड़े-बूढों को कई समस्याओं में नाभि में तेल डालने की सलाह देते तो जरूर देखा होगा। यह देसी नुस्खा लंबे समय से कई समस्याओं के लिए फॉलो किया जा रहा है। त्वचा में निखार बढ़ाना हो या तेज पेट दर्द नाभि में तेल डालना काफी असरदार होता है। इसी तरह पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी नाभि में तेल डालना फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या कब्ज और एसिडिटी होने पर भी नाभि में तेल डालना फायदेमंद होता है?
हींग का तेल
हींग का तेल केरियर ऑयल में हींग मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे बच्चों को बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। गैस या ब्लोटिंग होने पर हींग के तेल से मसाज करना फायदेमंद माना जाता है। यह पेट में गैस को निकालती है और बॉवेल मूवमेंट इंप्रूव करती है। गुनगुने तेल या पानी में हींग मिलाकर नाभि पर मसाज करने से इन समस्याओं से काफी राहत मिलती है।
अरंडी का तेल
अरंडी के तेल से नाभि की मसाज करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इससे पेट दर्द, इंफ्लेमेशन और ब्लोटिंग से राहत देता है। इसमें लैक्सेटिव और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को आराम देते हैं। इस तेल को हल्का गर्म करके सोने से पहले नाभि के आसपास मसाज करें।
सरसों का तेल
पाचन संबंधित समस्याओं खासकर कब्ज और ब्लोटिंग होने पर सरसों के तेल से मसाज करनी चाहिए। हल्का गर्म करके नाभि में मसाज करने से डाइजेशन इंप्रूव होता है और गैस से राहत मिलती है। इसे हल्का गर्म करके नाभि और पेट के आसपास मसाज करें। इससे गैस और ब्लोटिंग दोनों से राहत मिलती है।
नारियल तेल-
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए नारियल तेल फायदेमंद माना जाता है। इससे मसाज करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो कब्ज से राहत देते हैं। इसे नाभि में लगाने से त्वचा में निखार भी सामने आता है। इसे गुनगुना करके नाभि और पेट के आसपास लगाकर मसाज करें। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से तुरंत राहत मिलती है।
इन बातों का रखें ध्यान
-तेल को ज्यादा गर्म न करें। गुनगुना करने के बाद ही नाभि पर लगाएं। इसे 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
-रात को सोने से पहले लगाना ज्यादा फायदेमंद होगा।
-अगर आपको लंबे समय से पेट से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद नहीं होगा। ऐसे में आपको डॉक्टर से इलाज ही लेना होगा।
-अगर नाभि के आसपास इंफेक्शन या चोट है, तो तेल लगाना अवॉइड करें। क्योंकि इससे आपकी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
-अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आप पहली बार तेल लगा रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें।
Leave A Comment