सुबह उठने के बाद इस तरह खाएं लहसुन, खुल जाएंगी बंद नसें
आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी अनहेल्दी हो चली है कि छोटी-बड़ी बीमारियां और हेल्थ प्रॉब्लम्स तेजी से बढ़ रही हैं। नसों में ब्लॉकेज भी ऐसी ही एक समस्या है जो इन दिनों अनहेल्दी डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बढ़ रही है। नसें ब्लॉक हो जाने से शरीर में कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नसों में ब्लॉकेज की समस्या हार्ट को भी नुकसान पहुंचा सकता है। नसों की इस ब्लॉकेज को नेचुरली साफ करने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन एंटीऑक्सीडेंट्स और एलिसिन जैसे तत्वों से भरपूर होता है जो हार्ट और नसों की हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। यहां पढ़ें लहसुन का सेवन करने के तरीके ( और इसके सभी फायदे।
नसों में ब्लॉकेज के कारण क्या हैं?
शरीर की नसें ब्लॉक होने का एक बड़ा कारण है शरीर में पोषक तत्वों की कमी। इसी तरह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक ना रहना, ब्लड क्लॉटिंग, हाई बीपी, हाई ब्लड शुगर लेवल और एक ही जगह पर कई घंटों तक बैठकर काम करने से नसें दब जाती हैं और नसों में ब्लॉकेज बढ़ने लगती है।
नसों में ब्लॉकेज के लक्षण
नसें बंद हो जाने के बाद हाथों-पैरों में झुनझुनी, शरीर में तेज दर्द. नसों में भारीपन, घुटनों के नीचे हिस्से में दर्द और सूजन जैसे परेशानियां हो सकती हैं।
बंद नसें खोलने के लिए खाएं कच्चा लहसुन
दिन में 1 से 2 बार कच्चा लहसुन खाने से नसों की ब्लॉकेज खुल सकती हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खा सकते हैं।
पिएं लहसुन का पानी
सुबह खाली पेट 2-3 लहसुन को कूटकर गर्म पानी में मिलाएं। फिर, इस पानी का सेवन जरूर करें।
लहसुन खाने के फायदे
खाली पेट लहसुन का सेवन करने से नसों की ब्लॉकेज खुलने के साथ-साथ बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। जिससे हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।
Disclaimer- यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।
Leave A Comment