ब्रेकिंग न्यूज़

  बारिश के मौसम में रात को इन सब्जियों से करें परहेज

  बारिश के मौसम में कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर डाइजेस्टिव सिस्टम पर ज्यादा दबाव भी पड़ सकता है। कई बार तो लोग सुबह पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, अपच और पेट साफ न होने और दर्द का सामना करते हैं। जिसका एक मुख्य कारण मौसमी बदलाव में गलत सब्जियां खाना है। आइए इन सब्जियों के बारे में जानते हैं।

 हरी पालक, मेथी, सरसों
बारिश के इस मौसम में आपको पालक, सरसों, मेथी, चौलई आदि पत्तेदार सब्जियां अक्सर पसंद की जाती हैं और खाई जाती हैं। लेकिन इनमें मिट्टी, कीड़े और माइक्रोऑर्गेनिज्म के मिलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि अगर आप इन्हें खा रहे हैं तो सही तरीके से साफ करते खाएं वरना संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है। वहीं इन पत्तेदार सब्जियों को रात के समय खाने से कुछ लोगों का डाइजेशन स्लो हो सकता है।
 फूलगोभी खाने से बचें
वैसे तो फूलगोभी में फाइबर और कुछ जटिल कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जिन्हें पचाने में समय लग सकता है। ऐसे में अगर आप रात को इसका सेवन करते हैं तो खाने के बाद या सुबह तक आपको अपना पेट फूला-फूला सा, गैस और भारीपन सा महसूस हो सकता है। गोभी में कीड़े भी हो सकते हैं, इसलिए अगर आपको पहले से ही गैस या अपच की समस्या रहती है, तो इसे मानसून में रात के समय खाने से बचें और अगर खा रहे हैं तो थोड़ा सीमित मात्रा में लेना ही बेहतर है।
  पत्तागोभी खाने से हो सकती है ये समस्या
पत्तागोभी भी गैस बनाने वाली सब्जियों में गिनी जाती है। इसमें रैफिनोज नाम का एक कार्बोहाइड्रेट और हाई फाइबर होता है, जिसे पचाने में हमारे पेट को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह या दिन में ही पत्तागोभी की सब्जी खा लें और रात को खाने से बचें। थोड़ी सी भी चूक मानसून में आपको बीमार कर सकती है।
 सही तरीके से खाएं मशरूम
मशरूम बारिश के मौसम में अधिक होते हैं। नमी और उमस वाली जगहों पर पनपने के कारण यह जल्दी खराब भी हो जाते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि "यह पचाने के लिए यह थोड़े भारी होते हैं, जिन्हें पचाना हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए रात के समय मशरूम खाने से बचें और अलग खा रहे हैं तो अच्छे से साफ करके और पकाकर खाएं। उन्हें लंबे समय के लिए बचाकर न रखें। मार्केट के जब भी लाएं तो फ्रिज में स्टोर करके रखें, क्योंकि नॉर्मल टैम्प्रेटर में यह एक दिन में ही खराब हो जाते हैं।"
 कच्ची या आधी-पकी सब्जियां खाने से बचें
डॉक्टर मानसून में कच्ची सब्जियों और सलाद खाने को लेकर अधिक सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। नमी के कारण इन पर बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव पनप सकते हैं। ऐसे में रात के समय कच्ची या आधी पकी हुई सब्जियां खाना पेट खराब कर सकता है, दस्त या इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और पेट में दर्द भी पैदा कर सकता है। इसलिए मानसून में अच्छी तरह पकी हुई सब्जियां अधिक सुरक्षित मानी जाती हैं।
रात को खाने में क्या खाएं?
मानसून में डिनर हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। जैसे लौकी, तोरी, टिंडा, कद्दू और परवल। ये वह सब्जियां हैं तो बाकी सब्जियों की तुलना में  पचाने में आसान होती हैं और सेहत के लिए फायेदमंद भी होती है। इसके अलावा बरसात के इन नमी वाले मौसम में खूब पानी पिएं, देर रात हेवी मील लेने से बचें और खाने के तुरंत बाद सोने की बजाय कुछ समय टहलें। ताकि पाचन बेहतर बने।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english