क्या रोज 10 मिनट धूप लेना पर्याप्त है? समझें विटामिन D के लिए कितना सन एक्सपोजर है जरूरी
विटामिन डी के लिए धूप में बैठना जरूरी माना जाता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट आपको धूप में बैठने की सलाह लेते हैं। ऐसे में की लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर कितनी देर धूर में बैठना शरीर के लिए पर्याप्त होता है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है, खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर घर या ऑफिस के अंदर रहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सिर्फ 10 मिनट धूप में बैठने से शरीर को पर्याप्त रूप से विटामिन डी मिल जाता है। लेकिन क्या सच में सिर्फ 10 मिनट धूप में रहने से आपको पर्याप्त विटामिन डी मिल जाता है। हम सभी जानते हैं कि धूप शरीर में विटामिन D बनाने का सबसे प्राकृतिक स्रोत है। विटामिन D हड्डियों को मजबूत रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और मांसपेशियों के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। लेकिन क्या हर व्यक्ति के लिए 10 मिनट की धूप पर्याप्त है? इसका जवाब हर किसी के लिए एक जैसा नहीं है।
डॉक्टर का कहना है कि रोजाना 10 मिनट धूप लेना कई लोगों के लिए पर्याप्त हो सकता है, लेकिन यह व्यक्ति की स्किन का रंग, दिन का समय, मौसम, भौगोलिक स्थान और शरीर का कितना हिस्सा धूप के संपर्क में आ रहा है, इन सभी बातों पर निर्भर करता है।
किन लोगों के लिए 10 मिनट धूप काफी हो सकती है?
अगर आपकी स्किन हल्के रंग की है, आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां धूप अच्छी आती है और सुबह या देर सुबह के समय हाथ, चेहरा या बाजुओं पर सीधी धूप पड़ती है, तो लगभग 10 मिनट का नियमित सन एक्सपोजर विटामिन D बनने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह कोई तय नियम नहीं है।
किन लोगों को अधिक समय तक धूप की जरूरत पड़ सकती है?
गहरे रंग की स्किन वाले लोगों में मेलेनिन अधिक होता है, जिससे शरीर में विटामिन D बनने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। ऐसे लोगों को हल्की स्किन वालों की तुलना में अधिक समय तक धूप में रहने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा, सर्दियों के मौसम, प्रदूषण, लंबे समय तक घर के अंदर रहने या पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर रखने की स्थिति में भी सिर्फ 10 मिनट धूप पर्याप्त नहीं हो सकती।
धूप लेने का सही तरीका क्या है?
डॉक्टर का कहना है कि कम समय के लिए नियमित रूप से धूप लेना, कभी-कभार लंबे समय तक धूप में रहने से बेहतर माना जाता है। दोपहर के समय पराबैंगनी किरणें काफी तेज होती हैं, इसलिए बहुत देर तक बिना सुरक्षा के धूप में रहने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए संतुलित और सीमित समय तक धूप लेना बेहतर है।
क्या सिर्फ धूप ही काफी है?
अगर किसी व्यक्ति में पहले से विटामिन D की कमी है, वह बहुत कम बाहर निकलता है या उसे कोई ऐसी बीमारी है जो विटामिन D के स्तर को प्रभावित करती है, तो सिर्फ धूप पर्याप्त नहीं हो सकती। ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह पर विटामिन D युक्त आहार या सप्लीमेंट की जरूरत पड़ सकती है। दूध, अंडे की जर्दी, फैटी फिश और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ भी विटामिन D के अच्छे स्रोत हैं।




.jpg)




Leave A Comment