एक गिलास दूध में उबाल लें 5 से 7 मुनक्के, फिर रात को सोने से पहले पिएं ये चमत्कारी दूध
आज के समय में लगभग सभी लोग ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। ये सेहत के लिहाज से तो अच्छे होते ही हैं साथ ही इनको स्टोर करना भी आसान होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मुनक्का और किशमिश की। आयुर्वेद के हिसाब से मुनक्के को किशमिश की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना गया है और कई रोगों को जड़ से खत्म करने वाला बताया गया है। बहुत से लोग इन दोनों को एक जैसे ही ही मानते हैं क्योंकि ये दोनों ही अंगूर से बनते हैं, लेकिन इन दोनों में अंतर होता है। सबसे पहले तो बात करते हैं कैसे किशमिश से अलग होता है मुनक्का
जानिए किशमिश और मुनक्के में अंतर
किशमिश छोटी, हल्की भूरी-पीली सी और खट्टी होती है, जबकि मुनक्का बड़ा, गहरा भूरा और मीठा होता है। मुनक्के में बीज होता है, जबकि किशमिश में कोई बीज नहीं होता। अपने खट्टे स्वाद के कारण किशमिश एसिडिटी कर देती है। किशमिश छोटे अंगूरों को सुखाकर तैयार की जाती है, जबकि मुनक्का लाल रंग के बड़े अंगूरों से बनाया जाता है। इनमें बीज भी होता है।
किशमिश और मुनक्का सेहत के लिए फायदेमंद
अंगूर से बने ये दोनों ड्राई फ्रूट्स खाने में मीठे और स्वादिष्ट होते हैं। ये सिर्फ खाने में स्वाद भरे नहीं होते बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आपको अपनी हेल्थ का ध्यान रखना है तो आपके अपनी डाइट में मुनक्के को जगह देनी होगी।
मुनक्के के सेवन से होने वाले फायदे
पाचन दुरुस्त करता है मुनक्का
आयुर्वेद में मुनक्के का प्रयोग सुपाच्य के रूप में ही किया जाता है। मुनक्के में मौजूद फाइबर के कारण यह कब्ज़ से राहत देता है। इसके लिए आप, 5 से 7 मुनक्के बीज निकालकर एक गिलास दूध में उबाल लें। रात को यह दूध गुनगुना ही पिएं। कब्ज की तमाम समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मुनक्का कारगर है क्योंकि मुनक्का फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे नियमित लेने से पेट की अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं।
चेहरे की झुर्रियां कम करता है मुनक्का
मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की झुर्रियां, फाइन लाइन्स और पिगमेंटेशन को दूर करता है। इसके लिए आप मुनक्के के सेवन के साथ-साथ उसका फेस पैक भी बना सकती हैं। मुनक्के का फेस पैक बनाने के लिए 10 से 12 मुनक्कों का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं और फेस पर लगा लें। 15 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करके इसे छुड़ाएं और गुनगुने पानी से धो लें।
दिल की सेहत के लिए अच्छा
मुनक्का, दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना गया है। मुनक्के में पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है, जो कि हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है और हार्ट को कई परेशानियों से बचाता है।
हड्डियां मजबूत करता हैं
समय के साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं और ऐसा कैल्शियम की कमी के कारण होता है। मुनक्के में कैल्शियम भरपूर होता है, साथ ही इसमें बोरान नामक तत्व भी पाया जाता है जो हड्डियों तक कैल्शियम को पंहुचाने का काम करता है। लंबे समय तक हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो रोजाना मुनक्के का सेवन जरूर करें। महिलाओं को तो हर हाल में मुनक्का खाना चाहिए।
थकान दूर करता
जिन लोगों को बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी की शिकायत होती है, उन्हें रोज मुनक्के का सेवन करना चाहिए। ये शरीर को मजबूती देता है और कमजोरी दूर भगाता है।
मुंह की दुर्गंध से छुटकारा
मुनक्का मुंह की बदबू दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए आप रात में 10 मुनक्का भिगोकर रखें और अगली सुबह इसे 3 से 4 ब्लैकबेरी की पत्तियों के साथ एक ग्लास पानी में उबाल लें। नियमित सेवन करने पर आपको एक ही हफ्ते में असर दिखने लगेगा।
एनीमिया को दूर करता
मुनक्के में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर पाए जाते हैं। दोनों ही तत्व खून को बढ़ाने में मददगार है। ऐसे में इसका सेवन एनीमिया के मरीजों के लिए काफी लाभकारी है।
Leave A Comment