घर पर बनाएं लहसुन वाला पहाड़ी नमक, फल और रायता को खाने का बढ़ेगा स्वाद
- संध्या शर्मा
उत्तराखंड के गढ़वाल और आसपास के क्षेत्रों में रंगीन और खुशबूदार नमक बनाते हैं। पहाड़ों पर खाए जाने वाले इसे नमको को पिस्युन लूण, हरा नमक या हरा लहसुन नमक के नाम से जानते हैं। इसे सर्दियों के मौसम में फलों, सब्जी और चाट तक में डालकर खाया जाता है। वैसे तो यह नमक आपको बाजार में भी मिल जाएगा, लेकिन घर में बने नमक का स्वाद जबरदस्त होता है। कई लोग पसंदीदा पहाड़ी नमक को सिल-बट्टे पर सेंधा नमक के साथ बनाते हैं। हालांकि आप कम मेहनत में भी इसे बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं। यहां जानिए इसे बनाने का तरीका-
पहाड़ी नमक बनाने का तरीका
सामग्री
हरा लहसुन- आधा कप
धनिया- 1/4 कप
भुना हुआ जीरा- 2 बड़े चम्मच
अदरक-(1 इंच)
हरी मिर्च- 2
नमक- आधा कप
कैसे बनाएं नमक
पहाड़ी नमक बनाने के लिए सबसे पहले कटी हुई हरी लहसुन, धनिया, भुना जीरा, अदरक और हरी मिर्च समेत सभी चीजें लें। अब इन सभी को एक साथ मिला लें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे पीस लें। इसका मोटा पेस्ट बनाना है। अब, आप पेस्ट में नमक मिला सकते हैं। आप इसमें पिंक सॉल्ट मिला सकते हैं। अब इसे अच्छी तरह से सुखा लें। अगर धूप नहीं है और घर में ओवन है तो आप इसे ओवन में बेक कर सकते हैं। सूखने के बाद इसे दोबारा पीस लें और पाउडर बना लें। हरा लहसुन नमक तैयार है।
ध्यान रखें ये बात-
नमक को पीसने के बाद इसे धूप में सुखाना होता है। अगर आपके एरिया में धूप अच्छी तरह से नहीं निकल रही है तो आप नमक को ओवन में सुखा सकते हैं। ध्यान रखें इसे अच्छी तरह से सुखा लेना जरूरी है, वरना ये जल्दी खराब हो सकता है। इसके अलावा सूखने के बाद इसमें पानी बिल्कुल भी ना डालें। संतरा या मालटा के साथ इस नमक का स्वाद जबरदस्त लगता है।
Leave A Comment