घर पर बनाना है साउथ जैसा परफेक्ट डोसा
- संध्या शर्मा
डोसा एक साउथ इंडियन डिश है, जिसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। इस उड़द दाल और चावल के साथ बनाया जाता है। कुछ लोग इसे घर पर बनाते हैं लेकिन अक्सर शिकायत करते हैं कि इसका बैटर सही नहीं बनता और डोसा तवे पर चिपक जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यहां देखिए परफेक्ट बैटर बनाने की ट्रिक्स-
1) सही मात्रा में लें दाल-चावल- सही डोसा बैटर बनाने के लिए सही मात्रा में दाल चावल लेना जरूरी है। परफेक्ट बैटर बनाने के लिए 3:1 को अपनाएं। 3 हिस्से चावल और एक हिस्सा उड़द दाल लें।
2) बैटर में मिलाएं ये चीजें- बैटर को सही बनाने के लिए उसमें उड़द दाल के साथ चना दाल मिलाएं। इसके अलावा मेथीदाना और पोहा भी इसमें मिलाएं।
3) सही तरह से पीसें- डोसा बैटर को सही बनाने के लिए इसे पूरी तरह से पीसना जरूरी है। दरदरा बैटर रहेगा तो इससे डोसा अच्छा नहीं बनेगा।
4) फर्मेंटेशन है जरूरी- फर्मेंटेशन का कोई शॉर्टकट नहीं है। बैटर को फर्मेंट होने में कम से कम 8 से 12 घंटे लग सकते हैं। इसलिए घोल को नमी वाली गर्म जगह पर रखें। चाहें तो गर्म ओवन में इसे रख सकते हैं। ऐसा करने पर बैटर जल्दी फर्मेंट हो जाएगा।
5) कंसिस्टेंसी- बैटर की स्थिरता बहुत जरूरी है। यह न तो गाढ़ा और न ही पतला होना चाहिए। ध्यान रखें कि ये तवे पर आसानी से डाला जा सके। अगर बैटर तवे पर आसानी से फैल रहा है तो ये सही कंसिस्टेंसी है।
6) कैसे स्टोर करें- एक बार जब डोसा फर्मेंट हो जाए, तो इसे रेफ्रिजरेटर या ठंडी जगह पर रख दें। अगर बहुत ज्यादा फर्मेंट होदा तो इससे खराब बदबू, खट्टापन या कड़वा स्वाद आ सकता है।








.jpg)

Leave A Comment