होली पर चेहरे और शरीर में लग जाए पक्का रंग, तो छुड़ाने के लिए जानें आसान तरीका
होली के त्योहार का इंतजार लोगों को सालभर रहता है। साल के सबसे पहले और बड़े त्योहार में से एक होली खुशियों का त्योहार है। इस दिन हर कोई मौज मस्ती के मूड में होता है। होली खेलने के बाद सबसे मुश्किल काम रंगों को चेहरे और शरीर से साफ करने का होता है। पक्का रंग अगर कोई लगा दे तो अक्सर लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि इसे कैसे छुड़ाएं। होली के रंग स्किन को डैमेज कर देते हैं इसलिए इन्हें बहुत ज्यादा रगड़कर छुड़ाना सही नहीं है।ऐसे में हम आपको होली के रंग साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे अपनाकर रंग आसानी से साफ हो जाएगा।
रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये पहला स्टेप
होली का रंग लगने से स्किन काफी ज्यादा डैमेज हो जाती है, ऐसे में केमिकल वाली चीजों को लगाकर जलन और स्किन फटने की समस्या हो सकती है। इसलिए रंग निकालने के लिए ऐसे तरीके को चुनें जिससे आसानी से रंग निकल भी जाए और दिक्कत भी न हो। इसके लिए आप एक कॉटन पैड लें और इसे नारियल के तेल में अच्छी तरह से भिगो दें। अब पूरे चेहरे पर इसे हल्के हाथों से लगाएं। ऐसा करके रंग काफी हद तक कॉटन पैड पर निकल आएगा।
दूसरे स्टेप में साफ हो जाएगा चेहरा और शरीर
एक बार जब आप कॉटन पैड का इस्तेमाल कर लें तो फिर बचे हुए रंग को छुड़ाने के लिए बादाम का तेल और जौ के आटे का एक गोल बनाएं। इस घोल को चेहरे और शरीर पर साबुन की तरह इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर लगा रंग साफ हो जाएगा। साथ ही स्किन को भी किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।
अपनाएं ये बात
अगर आप होली खेलने से पहले स्किन केयर को फॉलो करते हैं तो रंगों को छुड़ाना आसाना हो जाता है। इसलिए हमेशा रंग खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर तेल अच्छे से लगाएं। ऐसा करने से होता ये है कि अगर कोई रंग लगा भी दे तो इसे निकालना आसान हो जाता है। अगर रंग बहुत ज्यादा लगा है तो एक दिन में साफ करने की भूल न करें इससे स्किन डैमेज हो सकती है।
Leave A Comment