2019-20 से 2021-22 में अटल पेंशन योजना के तहत नामांकन में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि 2019-20 से 2021-22 में अटल पेंशन योजना के तहत नामांकन में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। अटल पेंशन योजना 2015 में शुरू की गई थी। यह एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है, जिसमें 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद उपभोक्ता पेंशन प्राप्त करता है। इस योजना की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना के पेंशन लाभ 2035 से शुरू होने की उम्मीद है।




.jpg)




.jpg)
Leave A Comment